फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Raised questions on the quality of the road, complained to the CM

Sant Kabir Nagar News: सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, सीएम से की शिकायत

Wed, 02 Aug 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 02 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Raised questions on the quality of the road, complained to the CM
करमैनी बेलौली तटबंध के डुमरिया बाबू से थरौली मोड़ तक बन रहे पिच मार्ग के कार्य को गांव के लोगो 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। राप्ती नदी पर बने करमैनी- बेलौली तटबंध के डुमरिया बाबू से थरौली मोड़ तक बन रहे पिच मार्ग के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। सोमवार को गिट्टी के ऊपर मिट्टी डालकर सड़क निर्माण कराए जाने पर ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। वहीं सहायक अभियंता ने मिट्टी पर गिट्टी डालने के मामले में ठेकेदार को पूरी मिट्टी हटाकर फिर से गिट्टी डालने का निर्देश दिया था। लेकिन ठेकेदार ने ऐसा न करके मंगलवार को भी मिट्टी के ऊपर थोड़ा बहुत गिट्टी डालकर सड़क निर्माण प्रारंभ करा दिया। हियुवा नेता ने बांध पर मानक विहीन सड़क निर्माण के मामले में सहायक अभियंता पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है।
मेंहदावल क्षेत्र में स्थित करमैनी- बेलोली तटबंध पर स्थित डुमरिया बाबू ग्राम पंचायत से थरौली ग्राम पंचायत मोड़ तक ड्रेनेज खंड द्वितीय के प्रस्ताव पर शासन ने पिच मार्ग निर्माण की स्वीकृति के साथ धन अवमुक्त किया है। करीब 199 लाख रुपये इस पिच मार्ग के निर्माण पर खर्च होगा। लेकिन सोमवार को ठेकेदार के लोगों के जरिये गिट्टी के ऊपर मिट्टी डालकर काम कराया जा रहा था। ग्रामीणों की नाराजगी देख ड्रेनेज खंड द्वितीय के सहायक अभियंता व अवर अभियंता ने तत्काल निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


सहायक अभियंता राम उजागीर लाल ने यह आश्वासन दिया था कि गिट्टी के ऊपर डाली गई मिट्टी समेत पूरी गिट्टी ठेकेदार के जरिये हटाया जाएगा। लेकिन मंगलवार को ठेकेदार के लोगों ने ऐसा नहीं किया तो ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। हिन्दु युवा वाहिनी के पूर्व जिला संगठन मंत्री मानवेंद्र सिंह ने मानक विहीन सड़क निर्माण को लेकर सहायक अभियंता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सहायक अभियंता व काम करने वाले ठेकेदार के गठजोड़ के कारण सड़क निर्माण में घोर अनियमितता की जा रही है। सहायक अभियंता व ठेकेदार एक ही जनपद व गांव के अगल-बगल के रहने वाले हैं। जिसके कारण गिट्टी के ऊपर मिट्टी डालने के मामले की शिकायत के बाद भी विभागीय जिम्मेदार गंभीर पहल नहीं कर रहे। मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर करते हुए पूरे मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों की आपत्ति के बाद अवर अभियंता विरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और सड़क का निर्माण को रोकने का निर्देश दिया तब जाकर नाराज ग्रामीण शांत हुए।



गिट्टी के ऊपर मिट्टी डालने का मामला संज्ञान में आते ही तत्काल कार्य रोकने का निर्देश दिया गया था। शिकायत मिलने पर मौके पर जाकर कार्य को देखा गया तथा तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य बंद करा दिया गया है। ठेकेदार कहीं बाहर गए है, उन्हें बुलाया गया है। सड़क निर्माण मानक के अनुसार ही होगा।
-वीरेंद्र कुमार, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed