{"_id":"6a5a84c4e6f080543c00aacb","slug":"raised-awareness-among-women-about-safetyraised-awareness-among-women-about-safety-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153987-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सुरक्षा के प्रति महिलाओं को जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सुरक्षा के प्रति महिलाओं को जागरूक किया
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को जिलेभर में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस ने गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया तथा उन्हें सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों और आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी।
जिले के सभी थानों की पुलिस और एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और गांवों में पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की शिकायत तत्काल पुलिस तक पहुंचाने की अपील की गई।
अभियान के तहत महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना संकोच इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद