फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rainwater stored in empty plots poses the risk of spreading infectious diseases

Sant Kabir Nagar News: खाली प्लाॅटों में भरा बारिश का पानी संक्रामक रोग फैलने का खतरा

Tue, 24 Jun 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 24 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rainwater stored in empty plots poses the risk of spreading infectious diseases
बंजरिया मे ंखाली प्लाट में भरा पानी
संतकबीरनगर। शहर के खाली प्लाॅटों में पानी लगा हुआ है। जिसके कारण डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की संभावना हो गई है। जल निकासी न होने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। नगर पालिका इन जगहों पर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं कर रही है, हालांकि स्वास्थ्य महकमा एक जुलाई से संचारी रोग अभियान चलाने जा रहा है। इसको लेकर नगर पालिका कितना सक्रिय होगी यह तो आने वाले समय में पता चलेगा।
विज्ञापन

शहर के कई मोहल्लों में जलनिकासी के लिए नालियां नहीं बनी हैं। जिसके कारण बारिश का पानी खाली पड़े प्लाॅटों में भरा है। इससे मच्छर व कीड़े पनप रहे हैं। साथ ही जिन लोगों का मकान बना है, उनकी दीवारों में भी सीलन बना है और नींव कमजोर हो रही है। इन मोहल्लों के लोगों ने कई बार नगर पालिका प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन अब तक कोई इंतजाम नहीं हो सका है। ऐसे में संक्रामक रोगों की आशंका से लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन

स्थित यह है कि विधियानी मोड़ से आगे बड़े प्लाॅट में पानी भरा है। जलनिकासी न होने से पानी से दुर्गंध उठ रही है। आसपास के लोग परेशान हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसी तरह की स्थिति बंजरिया मोहल्ले में भी देखने को मिल रही है। यहां भी खाली पड़े प्लाॅटों में पानी भरा है। शहर के गोरखल, मिश्रौलिया, गौसपुर, बरदहिया आदि क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed