{"_id":"6a946bd3d3e971138d04812c","slug":"rain-relief-from-the-heat-a-lifeline-for-crops-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-156399-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश : गर्मी से मिली राहत, फसलों को मिली संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश : गर्मी से मिली राहत, फसलों को मिली संजीवनी
विज्ञापन
बारिश में भीगकर जाते युवक। संवाद
संतकबीरनगर। जिले में रविवार को दोपहर बाद बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। खलीलाबाद सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉड किया गया।
बदलते मौसम के बीच कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। शनिवार को भी दोपहर में कुछ देर के लिए बारिश हुई। इससे लोगों को राहत मिली थी, लेकिन रविवार को देर तक हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी। बारिश होने से खलीलाबाद के समय माता मंदिर रोड, गोला बाजार रोड, मेंहदावल बाईपास सहित कई सड़कों पर जल भराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
शाम चार बजे शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर छह बजे के बाद तक होती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, हालांकि जलभराव से थोड़ी परेशानी भी हुई। इसी तरह महुली, धनघटा सहित कई इलाकों में बारिश हुई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बारिश से किसानों के खिले चेहरे
बेलहर। क्षेत्र में रविवार शाम हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश फसलों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। वहीं उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को भी मौसम ठंडा होने से राहत मिली। कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसान अपने निजी संसाधनों से धान की फसलों में पानी चला रहे थे। ऐसे में बारिश होने से किसानों को काफी राहत मिली है और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम हुआ है। किसानों का कहना है कि आसमान में बादलों को देखकर वे कई दिनों से बारिश की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन बारिश नहीं होने से धान की फसल को लेकर चिंता बढ़ रही थी। रविवार शाम हुई बारिश से खेतों में नमी आई है और धान की फसल को काफी फायदा होगा। किसानों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश हुई तो फसल की स्थिति बेहतर हो जाएगी। संवाद