फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rain: Relief from heat, trouble due to waterlogging

बारिश : गर्मी से राहत, जलभराव से सांसत

Mon, 16 Jun 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 16 Jun 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Rain: Relief from heat, trouble due to waterlogging
संतकबीरनगर। मौसम के बदले तेवर से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश से किसानों की चिंता दूर हुई है और उन्हें बेहन की सिंचाई करने से निजात मिली है। वहीं दूसरी ओर बारिश के बाद हुए जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दूसरी तरफ बारिश ने पालिका प्रशासन के जल निकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

मौसम में उठा-पटक का सिलसिला जारी है। सोमवार को सुबह से आसमान में बादल छा गए और आठ बजे तेज बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे की बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। नाले-नालियां उफना गए, जिससे शहर के अंसार टोला, बरई टोला, जूनियर हाईस्कूल परिसर, टीचर्स कालोनी के सामने, मड़या सहित विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति के चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। पटरियों पर पानी भर जाने से दुकानदारों भी परेशान हुए। इससे ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

बारिश से लुढ़ाका पारा
बारिश होने से तापमान लुढ़ककर नीचे आ गया। अधिकतम तापमान में जहां पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई, वहीं न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश का असर महुली, सेमरियावां, बाघनगर, नाथनगर, मेंहदावल आदि क्षेत्रों में भी दिखा। इन क्षेत्रों में भी तेज बारिश हुई है। इससे किसानों की चिंता भी दूर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed