फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rain: Relief from heat, relief from waterlogging

बारिश : गर्मी से मिली राहत, जलभराव से सांसत

Thu, 27 Jun 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 27 Jun 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Rain: Relief from heat, relief from waterlogging
एचआर इंटर कॉलेज के समीप सड़क पर भरा बारिश का पानी।संवाद
- बुधवार भोर में बदला मौसम का मिजाज, 30 मिमी रिकाॅर्ड की गई बारिश
विज्ञापन

- शहर के कई मोहल्लों में भरा पानी, नगर पालिका प्रशासन के जल निकासी के दावे फेल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उमस भरी गर्मी के बीच बुधवार की भोर में जमकर बारिश हुई। बारिश का सिलसिला सुबह सात बजे तक बना रहा। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया। मोहल्लों और सड़क की पटरियों पर पानी लग जाने से आम लोगों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के बाद नगर पालिका प्रशासन की जल निकासी की व्यवस्था की पोल खुल गई। बुधवार को अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़े के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
पिछले 48 घंटे से मौसम में बदलाव हुआ है। बादल छाए हुए हैं। इस बीच बुधवार को भोर में करीब तीन बजे तेज बारिश शुरू हो गई, बारिश का सिलसिला सुबह सात बजे तक चलता रहा। इसके चलते शहर के बरदहिया बाजार, औद्योगिक क्षेत्र, गोलाबाजार, आजाद चौक, मुखलिसपुर तिराहा, जूनियर हाईस्कूल परिसर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़क की पटरियों पर पानी लग गया। कुछ जगहों पर पानी सड़क पर बहता नजर आया। इससे लोगों को जहां आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

वहीं दुकानदार भी परेशान रहे। जलभराव के कारण लोग दुकानों पर जाने से कतराते रहे। शहर के निवासी कन्हैया लाल, रघुपति आदि ने कहा कि पालिका प्रशासन की आधी अधूरी तैयारी के कारण जलभराव की समस्या झेलनी पड़ रही है। यदि समय रहते पालिका प्रशासन ने जल निकासी की व्यवस्था के लिए कदम उठाए होते से शहर को जलभराव से नहीं जूझना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के चेहरे खिले
बुधवार को हुई तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। जिन किसानों की बेहन तैयार हो गई है, वह लोग रोपाई में जुट गए हैं। बारिश होने से किसानों को खेत तैयार करने में भी सहूलियत मिली है। उन्हें महंगे डीजल खरीद कर सिंचाई करने से राहत मिली है। किसान दशरथ यादव, प्रेम प्रकाश आदि ने कहा कि बारिश से काफी राहत मिली है। बेहन की सिंचाई करने से लेकर रोपाई में बारिश मददगार बनी है। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि बारिश में किसानों के लिए काफी फायदेमंद हैं। उम्मीद है कि आगे भी बारिश होती रहेगी, जिससे किसानों को लाभ होगा।


शहर में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए सुबह से कर्मियों को लगाया गया है। अधिकतर क्षेत्रों में पानी की निकासी हो गई है। जल्द ही अधूरे नालों को पूर्ण कराया जाएगा।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
------
अगले चार से पांच दिन मौसम में नरमी बनी रहेगी। आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed