फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rain brought relief from heat...roads drenched in mud

Sant Kabir Nagar News: बारिश से गर्मी से मिली राहत...सड़कें कीचड़ से सराबोर

Sun, 30 Jun 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 30 Jun 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rain brought relief from heat...roads drenched in mud
- अधिकतम तापमान 31 तो न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

- करीब दो घंटे तक तेज व हल्की बारिश होती रही
- कीचड़ के चलते आने-जाने में झेलनी पड़ रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार की सुबह बादल छाए रहे, इसके बाद बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गईं। इसके चलते लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। दूसरी तरफ किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं, बारिश उनके लिए संजीवनी बन गई है। मौसम विभाग के मुताबिक एक सप्ताह तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। अधिकतम तापमान 31 तो न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियर रहा।
पिछले कई दिनों से मौसम में नमी बनी हुई है। बीच में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शनिवार की सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होने से शहर की सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गईं। स्थिति यह रही कि मैलानी से होकर महिला महाविद्यालय जाने वाले मार्ग पर कीचड़ फला है, जिसके कारण इस मार्ग पर वाहन के साथ ही पैदल आना-जाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

इसी तरह बड़गों चौराहे के पास जलभराव की स्थिति बनी रही। सरौली मोहल्ले में बनी नई काॅलोनी में भी जलभराव और कीचड़ के चलते यहां के बाशिंदों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। मेंहदावल बाईपास के सर्विस लेन पर जलभराव होने से लोगाें की परेशानी बढ़ गई। शहर निवासी शैलेंद्र कुमार, राकेश कुमार आदि ने कहा कि पालिका प्रशासन ने यदि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था की होती तो समस्या नहीं झेलनी पड़ती। इस संबंध में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि जल निकासी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। नालों की सफाई हो रही है, जल्द ही समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के चेहरे खिले
बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों को जहां बेहन की सिंचाई से राहत मिल गई है, वहीं धान की रोपाई के लिए खेत तैयार करने में भी सहूलियत मिली है। जिन किसानाें की बेहन तैयार हो गई है वे रोपाई के कार्य में जुट गए हैं। किसान दिवाकर, ओम प्रकाश आदि ने कहा कि बारिश होने से महंगे डीजल खरीदकर सिंचाई करने से राहत मिली है। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि बारिश से किसानों को फायदा हुआ है। अब बेहन की सिंचाई के लिए उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा।

बारिश का सिलसिला अभी एक सप्ताह तक बने रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed