{"_id":"6a5135708e65505a0308a018","slug":"rain-begins-department-on-alert-river-water-levels-rise-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-153601-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बारिश शुरू, विभाग अलर्ट, नदियों का जलस्तर भी बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बारिश शुरू, विभाग अलर्ट, नदियों का जलस्तर भी बढ़ा
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र में बढ़ रहा सरयू का जलस्तर। संवाद
मेंहदावल/लोहरैया। जिले में बारिश शुरू होने के साथ ही नदियों के जलस्तर में वृद्धि भी शुरू हो गई है। हालांकि नदियां अभी काफी नीचे हैं और जलस्तर मापने वाले गेज तक पानी पहुंचा है। यह हाल सरयू व राप्ती नदियों का है। वहीं बंधों पर कहीं काम तेजी से चल रहा है तो कहीं अभी भी सुस्ती देखी जा रही है।
मेंहदावल क्षेत्र में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। जलस्तर बढ़ने के बाद भी अभी तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पहाड़ी तथा मैदानी इलाकों में बारिश का असर जलस्तर पर दिखाई दे रहा है। 19.200 मीटर लंबे करमैनी बेलौली तटबंध पर ड्रेनेज खंड द्वितीय के अधिकारियों द्वारा जल स्तर की निगरानी कराई जा रही है। बेलौली में रेनकट की भराई का काम पूरा हो गया है।
बिशनपुर में एप्रन स्लोप निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। हालांकि तटबंध को सुरक्षित करने के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है। तटबंध पर तैनात अवर अभियंता व विभागीय मेट लगातार तटबंध की निगरानी कर रहे हैं। अतिसंवेदनशील कटान स्थल नौगो, जोरवा, विशुनपुर, बेलौली आदि स्थलों की विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
अवर अभियंता दिनेश कुमार का कहना है कि राप्ती का जलस्तर पहाड़ी क्षेत्र हो रही लगातार बरसात के कारण बढ़ रहा है। अभी जलस्तर बढ़ने का क्रम काफी धीमा है। तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है।
वहीं दूसरी ओर धनघटा तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। फिलहाल नदी का पानी बहाव क्षेत्र तक ही सीमित है। सरयू नदी के किनारे बसे गायघाट, ढोलबजा, भौवापार सहित एमबीडी बांध और सरयू नदी के बीच स्थित करनपुर, चकदहा समेत कई गांवों के ग्रामीणों ने संभावित बाढ़ को देखते हुए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोग घरों का जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर रखने, पशुओं के चारे की व्यवस्था करने तथा ऊंचे स्थानों की पहचान करने में जुट गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के मौसम में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से इन गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होता है और खेती-बाड़ी के साथ आवागमन भी बाधित हो जाता है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने, तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा राहत एवं बचाव की आवश्यक तैयारियां पहले से ही पूरी करने की मांग की है। वहीं जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए सिंचाई विभाग ने तटवर्ती गांवों को कटान और संभावित बाढ़ से बचाने की तैयारियां तेज कर दी हैं।
गायघाट दक्षिणी, भौवापार और चकदहा समेत संवेदनशील गांवों में सुरक्षा कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। गायघाट के दक्षिणी हिस्से में सरयू नदी की कटान रोकने के लिए परक्यूपाइन लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा लोहे के कंटीले तारों से बांधकर बालू से भरी बोरियां और बोल्डर लगाए जा रहे हैं, ताकि नदी का बहाव सीधे गांव की ओर न हो और कटान पर प्रभावी रोक लग सके।
सिंचाई विभाग के अधिकारी लगातार कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। विभाग का कहना है कि हर वर्ष सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न होने वाली चुनौती से निपटने के लिए इस बार पहले से ही व्यापक तैयारी की जा रही है। उधर, सरैया स्थित एमबीडी बांध पर भी साफ-सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एमबीडी बांध पर नहीं भरे गए रेन कट
लोहरैया। मानसून की सक्रियता के बीच एमबीडी बांध पर बने रेनकट अब भी नहीं भरे गए हैं। उमरिया से लेकर खरहिया तक बांध के कई हिस्सों में रेनकट बने हुए हैं। दौलतपुर, तुर्कवलिया, जगदीशपुर, सियरकला सहित कई गांवों के क्षेत्र से गुजरने वाले एमबीडी बांध पर बना पिच मार्ग भी जगह-जगह टूट चुका है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण बांध की संरचना कमजोर पड़ती जा रही है। लगातार हो रही बारिश से बांध पर नए-नए गड्ढे बन रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में यदि समय रहते रेनकट नहीं भरे गए और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत नहीं कराई गई तो भारी बारिश के दौरान बांध पर दबाव बढ़ सकता है। संवाद