{"_id":"676705d3f30dae8d54052511","slug":"rail-project-development-will-gain-momentum-dreams-will-come-true-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-125907-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल परियोजना : विकास को मिलेगी रफ्तार... सपने होंगे साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल परियोजना : विकास को मिलेगी रफ्तार... सपने होंगे साकार
Sat, 21 Dec 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-बलरामपुर-बहराइच रेल मार्ग के निर्माण का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। प्रथम चरण में खलीलाबाद से बांसी तक रेल लाइन बिछाने के लिए पटरियां गिराई जा रही हैं। इसके बनने से उत्तरांचल वासियों को रेल से जुड़ने का सपना साकार हो जाएगा। साथ ही क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
खलीलाबाद से बांसी तक पहले चरण में होने वाले कार्य के लिए जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है। रेलवे ने बोर्ड भी लगा दिया है। अब मखदूमपुर में रेल लाइन बिछाने के लिए पटरी गिराई जाने लगी है। इससे उम्मीद जग गई है कि रेल लाइन का कार्य तेजी से होगा। खलीलाबाद-बलरामपुर-बहराईच मार्ग करीब 240.26 किमी लंबा होगा। इसमें जनपद के 56 गांव, सिद्धार्थनगर के 93, बलरामपुर के 65, श्रावस्ती के 30 और बहराइच के 19 गांवों से होकर रेलवे लाइन गुजरेगी।