फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Raids conducted on fertilizer shops and warehouses; licenses of two shops suspended.

Sant Kabir Nagar News: उर्वरक की दुकानों व गोदाम पर छापा, दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Thu, 16 Jul 2026 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Raids conducted on fertilizer shops and warehouses; licenses of two shops suspended.
जांच करते कृ​षि विभाग के अ​धिकारी।
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सर्वेश कुमार यादव के नेतृत्व में बघौली क्षेत्र स्थित उर्वरक दुकानों व गोदाम पर छापा मारने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 10 दुकानों की जांच कर सात नमूने लिए गए। नमूनों को परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला में प्रेषित किया जाएगा। दुकान बंद कर गायब रहने पर दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए।
विज्ञापन

निरीक्षण में पॉस मशीन के स्टॉक से भौतिक स्टॉक का सत्यापन किया गया। उपस्थित किसानों से भी उर्वरक वितरण के संबंध में जानकारी ली गई। दो दुकानदारों जनता खाद भंडार देवापार, लतीफ खाद भंडार काबरा का लाइसेंस दुकान बंद कर भागने के कारण निलंबित कर दिया गया। दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि उर्वरक वितरण में फार्मर रजिस्ट्री के अनुसार ही किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाए। जिन प्रमुख प्रतिष्ठान की जांच की गई उनमें अब्दुल कादिर खाद भंडार पचपोखरी, जनता खाद भंडार पचपोखरी, आईएफएफडीसी पचपोखरी, साधन सहकारी समिति बसडीला, बाबूराम खाद भंडार महानपार, चौधरी खाद भंडार महानपार, किसान खाद भंडार माधोपुर आदि का शामिल है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में यूरिया डीएपी समेत अन्य उर्वरक उपलब्ध है। जनपद में अभी भी 18304 एमटी यूरिया, 4908 एमटी डीएपी उपलब्ध है, जबकि किसानों को लगभग 9142 एमटी यूरिया, 1669 एमटी डीएपी का वितरण किया जा चुका हैं। खरीफ सीजन में जनपद की कुल आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक सरप्लस में उपलब्ध है। जोत के अनुसार ही किसान खाद का क्रय करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed