{"_id":"673a31ed1af24bf9c504eb64","slug":"raid-to-arrest-the-murderers-of-the-elderly-three-detained-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-123982-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बुजुर्ग के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दबिश, तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बुजुर्ग के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दबिश, तीन हिरासत में
Sun, 17 Nov 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के नौहट गांव में दो दिन पहले मारपीट में बुजुर्ग निर्मल की हुई हत्या के मामले में पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीन आरोपियों को कस्टडी में ले लिया है। हालांकि अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं दूसरी तरफ शव का अंतिम संस्कार रविवार की सुबह अजगईबा घाट पर पुलिस की मौजूदगी में हुआ। नौहट गांव निवासी निर्मल चौधरी की मौत के बाद शनिवार को पुलिस ने वीडियोग्राफी के बीच चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से चिकित्सकों ने विसरा प्रिजर्व कर दिया। वहीं देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए मृतक निर्मल के परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
निर्मल का बड़ा बेटा योगेंद्र परिवार के साथ मुंबई से आ घर आ रहा था। जिसकी चलते परिजन शव का अंतिम संस्कार नहीं किए थे। पुलिस की मानें तो योगेंद्र भोर में तीन बजे के करीब घर पहुंचा। जिसके बाद रविवार को सुबह परिजन नौहट गांव के आगे आमी नदी के अजगइबा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिए।
तेज हुई हत्यारोपियों का धर-पकड़
घटना के बाद ही रात में पुलिस ने मृतक निर्मल चौधरी के छोटे बेटे यशवंत की तहरीर पर गांव के आठ आरोपियों हरिराम चौधरी, श्रीराम चौधरी, संतराम चौधरी, रोहित चौधरी, नागेंद्र चौधरी, सदानंद चौधरी, प्रेमशीला व परमात्मा चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया। मृतक के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है। जानकारों की मानें तो पुलिस ने तीन लोगों को कस्टडी में लिया है। जिसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
पुलिस हत्यारोपियों के सभी संभावित ठिकानों पर दबिश तेज कर दी है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजने का दावा पुलिस की तरफ से किया जा रहा है।