{"_id":"581b7a414f1c1bab31437ae1","slug":"rahul-kejriwal-detained-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल,केजरीवाल को हिरासत में लेने पर गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल,केजरीवाल को हिरासत में लेने पर गुस्सा
sant kabir nagar
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेंहदावल बाईपास पर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) योजना से असंतुष्ट भिवानी के पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल द्वारा खुदकुशी करने के बाद शुरू हुई सियासी तपिश का असर बृहस्पतिवार को जिले में दिखा। बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष परवेज खान के नेतृत्व में मेंहदावल बाईपास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित दिल्ली पुलिस कमिश्नर की बर्खास्तगी समेत तीन मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया। वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया को हिरासत में लेेने पर नाराजगी जताते हुए पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन कर दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा पूर्व सैनिक दिवंगत रामकिशन के पीड़ित परिवार से मिलने गए कांग्रेस के उपाध्यक्ष को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया और पार्टी के सांसदों के साथ धक्का मुक्की की गई। यही नहीं पूर्व सैनिक के पुत्र के साथ भी अभद्रता हुई। पार्टी कार्यकर्ता इस घटना की निंदा करते हैं। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को तत्काल बर्खास्त किया जाए। पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा और बेटे को सरकारी नौकरी दी जाए। गृह मंत्रालय दुर्व्यवहार के लिए पीड़ित परिवार से माफी मांगे। अगर उनकी मांगो पर विचार नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
इस अवसर पर पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, महिला जिलाध्यक्ष शांती देवी, जवाहर लाल दुबे, अजय सिंह, मृत्युजंय चौबे, अंबिका राय, सुनील पांडेय, ओमहरि सिंह, आलोक यादव, अखंड पाल, जैनेंद्र उपाध्याय, चंद्रशेखर यादव, सूर्य प्रताप सिंह, नसर, अकरम, रहमत अंसारी, निशांत त्रिपाठी, अनुपम वर्मा, संजय चौरसिया समेत अन्य मौजूद रहे।मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार, पार्टी उपाध्यक्ष को हिरासत में लेने से नाराज कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इस मौके पर सत्येंद्र पांडेय व बारी संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार बारी और अमरेंद्र यादव पूर्व सैनिक की मौत से वन रैंक वन पेंशन देने की पोल खुल गई। इस अवसर पर उमेश, ओम हरि सिंह, राकेश, अशोक, सर्वेंद्र कुमार, आशीष समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही पर आमादा है। मध्य प्रदेश मुठभेड़ कांड के शहीद कांस्टेबल के घरवालों से मिलने जब वहां के सीएम जाते है तो वह राष्ट्रवाद हो जाता है। वहीं जब दिल्ली के सीएम अपने राज्य में सैनिक रामकिशन ग्रेवाल के घरवालों से मिलने जाते हैं तो पहले उन्हें और फिर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को हिरासत में ले जाता है।
कहा कि मोदी सरकार का एक के बाद एक झूठ सामने आ रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता इसे बर्दास्त नहीं करेंगे। सड़क से लेकर संसद तक विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर आलोक श्रीवास्तव, शिवशंकर मिश्र, नूर मोहम्मद, अमरपाल पांडेय, सुधीर सिंह, आफताब आलम खान, आलोक बरनवाल, तीरथ अग्रहरि, कमर अहमद, दिलीप सिंह, सगीर अहमद, जुनेद अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।