{"_id":"5828a89f4f1c1b8553b3cd59","slug":"rahul-do-drama","type":"story","status":"publish","title_hn":" राहुल गांधी कर रहे नाटक : विनय कटियार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी कर रहे नाटक : विनय कटियार
Sant Kabir Nagar
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता विनय कटियार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के फायरब्रांड नेता विनय कटियार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पांच सौ व एक हजार के नोट बैन किए जाने को आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक बताया। कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का बैंक पर लाइन लगाकर चार हजार रुपये निकालना नाटक के शिवाय कुछ नहीं है। आखिरकार राहुल गांधी इससे पहले कितनी बार बैंक गए। उन्होंने उनकी मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल को गरीबों की नहीं बल्कि कालेधन की चिंता है, जो कांग्रेस के लोगों के पास है।
भाजपा नेता रविवार को गोरखपुर से लखनऊ जाते समय मनियरा के पास एक होटल में रुके थे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केजरीवाल सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं। दिल्ली में सरकार ठीक से नहीं चला पा रहे हैं तो लोगों का ध्यान बटाने के लिए प्रधानमंत्री का हर मुद्दे पर विरोध शुरू कर दिया है। दिल्ली के सीएम बताएं कि वह कालेधन रखने वालों के साथ है या उनके विरोध में।
स्वच्छ राजनीति के नाम पर सत्ता हासिल करने वाले केजरीवाल का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, उनकी बातों को अब जनता गंभीरता से नहीं लेती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब कोई बड़ा निर्णय होता है तो कुछ परेशानी होती है, लेकिन आम जनता सबकुछ समझ रही है। आने वाले कुछ दिनों में परेशानी खत्म हो जाएगी। शादी-ब्याह में लोगों को दिक्कत होने की बात पर उन्होंने कहा कि यह विरोधियों की अफवाह है। दिक्कत सिर्फ काला धन रखने वालों को है। आम जन का आह्वान किया कि सरकार के निर्णय में अपना सहयोग प्रदान करें।