फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Warning to lax officers in recovery of revenue dues

Sant Kabir Nagar News: राजस्व देयों की वसूली में फिसड्डी अफसरों को चेतावनी

Wed, 11 Jan 2023 04:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Jan 2023 04:36 PM IST
सार

आबकारी, व्यापार कर, स्टांप शुल्क, बिजली देयों की राजस्व वसूली, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, खनन, मंडी समिति, बांट माप, खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व संग्रह से संबंधित विभागों की ओर स लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की समीक्षा की गई।

विज्ञापन
Warning to lax officers in recovery of revenue dues
विकास भवन में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक को संबोधित करते एडीएम मनोज कुमार सिंह।संवाद - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

आईजीआरएस पोर्टल पर हो रही शिकायतों के निस्तारण के प्रति प्रशासन गंभीर हो गया है। मंगलवार को एडीएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक हुई। चेतावनी दी गई कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एडीएम ने लक्षित राजस्व देयों की वसूली में फिसड्डी अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री, आयुक्त, डीएम, संपूर्ण समाधान दिवस समेत अन्य ऑन एवं ऑफलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए एडीएम ने विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के डिफाल्टर होने व निस्तारित शिकायतों की खराब गुणवत्ता पाए जाने पर सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष भी सुना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आबकारी, व्यापार कर, स्टांप शुल्क, बिजली देयों की राजस्व वसूली, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, खनन, मंडी समिति, बांट माप, खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व संग्रह से संबंधित विभागों की ओर स लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की समीक्षा की गई।


बैठक में प्रभारी सीडीओ सुदामा प्रसाद, एसडीएम खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी, एसडीएम मेंहदावल योगेश्वर सिंह, एसडीएम धनघटा डॉ. रवींद्र कुमार,नवीन श्रीवास्तव, अपर एसडीएम रमेश चंद्र, डीआईओएस मनमोहन शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी आरपी तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed