फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Quran quiz competition organized in Semriyawan

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां में कुरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Thu, 28 Aug 2025 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Quran quiz competition organized in Semriyawan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सेमरियावां। मदरसा अरबिया तालीम-उल-कुरान सेमरियावां में अंजुमन-अल-इस्लाह की तरफ से कुरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 36 छात्रों ने भाग लिया।

अंतिम मुकाबला तौहीद अहमद और मोहम्मद साजिद की टीमों के बीच हुआ, जिसमें तौहीद की टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। विजेता और उप विजेता दोनों टीमों को नकद पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत मोहम्मद अशरफ की तिलावत से हुई। अब्दुल रज्जाक ने नाते नबी का तराना गाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कारी अजमतुल्लाह और संचालन जुनैद अहमद ने किया। निर्णायक का दायित्व कारी मुहम्मद अरशद कासमी व मौलाना जकी अहमद नदवी व कारी मुहम्मद रिजवान नदवी ने निभाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मदरसा के प्रधानाचार्य मौलाना मुनीर अहमद नदवी, सदर मदरसा मौलाना गुफरान अहमद नदवी, मुफ्ती नजमुल हुदा कासिमी रहीमी, मुफ्ती मुहम्मद आसिम नदवी, मौलाना अनीसुर रहमान नदवी, हाफिज अलाउद्दीन, मौलाना महमूद अहमद कासिमी नदवी, हाफिज वसीम अख्तर, कारी वलीउद्दीन नदवी, कारी मोहम्मद अनीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed