फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Quick disposal of pending cases on Nivesh Mitra portal: CDO

निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का करें त्वरित निस्तारण: सीडीओ

Mon, 21 Aug 2023 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 21 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Quick disposal of pending cases on Nivesh Mitra portal: CDO
- जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ संत कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें उपायुक्त उद्योग ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की सूची विभागवार प्रस्तुत किया। जिस पर सीडीओ ने संबंधित विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
उपायुक्त उद्योग द्वारा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं जिसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना व एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण योजना की प्रगति के संबंध में समिति को अवगत कराया। उपायुक्त उद्योग ने समिति को निवेश सारथी ऐप, निवेश मित्र पोर्टल व नई औद्योगिक नीति एमएसएमई-2022, उद्यम पंजीयन के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया।
विज्ञापन


बैठक में उपस्थित उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने समिति को अवगत कराया कि औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में आवंटित भूखंड संख्या आई-1 व आई-2 के मध्य से विद्युत लाइन खींची जा रही है, जिसके कारण अपना उद्योग स्थापित नहीं कर पा रहे हैं। जिस पर सीडीओ ने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि प्रकरण पर अलग से बैठक बुलाकर समस्या का समाधान कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा, एआईजी स्टाम्प एंड रजिस्ट्रेशन एम.पी. मिश्रा, एडीएओ कृषि डाॅ. बृजेश कुमार चतुर्वेदी, श्रम प्रर्वतन अधिकारी मनोज कुमार, उप प्रबंधक अग्रणी बैक अनुपम शर्मा, सहायक निदेशक खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग गोरखपुर संजीव राणा, जिला बाटमाप अधिकारी विष्णु वर्मा, सुरेश कुमार सरोज, डिप्टी मैनेजर यूपीसीडा संजय तिवारी, फायर सर्विस के अशोक कुमार यादव, जिला आबकारी अधिकारी आर.पी. तिवारी, अधिशाषी अभियंता विद्युत रणधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed