फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Question papers of State Achievement Survey distributed

Sant Kabir Nagar News: स्टेट अचीवमेंट सर्वे के प्रश्नपत्रों का हुआ वितरण

Thu, 02 Nov 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 02 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Question papers of State Achievement Survey distributed
बेलहर। शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर जानने और बेहतर नीति तैयार करने के लिए स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे होगा। इसके तहत तीन नवंबर को कक्षा तीसरी, छठी और नौवीं के विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी। उन्हें प्रश्नपत्र व ओएमआर शीट उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

बीईओ ज्ञान चंद्र मिश्र ने बताया कि चयनित विद्यालयों में कक्षा तीन, छह और नौ के छात्र-छात्राओं को सम्मिलित किया जाएगा। सर्वेक्षण एनसीईआरटी की गाइडलाइन के अनुसार की जाएगी। जिला समन्वयक के रूप में प्राचार्य डायट की ओर से ब्लाॅक लेवल कोआर्डिनेटर व फील्ड इन्वेस्टीगेटर को प्रश्न पत्र वितरित करते हुए बीईओ ने सर्वेक्षण कार्य को शुचिता पूर्वक पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने अध्यापकों से सर्वे के दिन शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति के लिए अभिभावकों को जागरूक करने को कहा है। प्रश्नपत्र वितरण में एफआई मोहम्मद नसीम, खान ओसामा, सिराजुद्दीन, महेंद्र कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed