फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Quality disposal of complaints priority: ADM

शिकायताें का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एडीएम

Fri, 14 Jul 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 14 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Quality disposal of complaints priority: ADM
कलक्टेट में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते एडीएम
फोटो है
विज्ञापन

- एडीएम की अध्यक्षता में आईजीआरएस एवं कर-करेत्तर की हुई समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को एडीएम जय प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमे आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, सामाधान दिवस संदर्भ सहित सभी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन संदर्भों की समीक्षा हुई।

एडीएम जय प्रकाश ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों व प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। यदि प्रकरण किसी विभाग विशेष से सम्बन्धित नहीं है तो उस प्रकरण को जिस विभाग से संबंधित हो उसे तत्काल अंतरित करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान आबकारी, व्यापार कर, परिवहन, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देयों की वसूली, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, खनन, मण्डी समिति, बांट माप, खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व संग्रह से लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर एसडीएम सदर शैलेश दुबे, एसडीएम अरूण वर्मा, एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, अपर एसडीएम रमेश चन्द्र, तहसीलदार सदर डाॅ सुनील कुमार, तहसीलदार रत्नेश तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी जेपी तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी आरपी तिवारी, जिला बाट माप अधिकारी बीपी वर्मा, जिला क्रीडा अधिकारी दिलीप कुमार, पीओ डूडा प्रमेन्द्र, अधिशासी अभियंता नलकूल लालचन्द समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed