{"_id":"681cf5392554e2e6bf075de4","slug":"qr-codes-will-be-installed-on-trees-species-information-will-be-available-as-soon-as-they-are-scanned-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-132323-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पेड़ पर लगेंगे क्यूआर कोड, स्कैन करते ही मिलेगी प्रजाति की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पेड़ पर लगेंगे क्यूआर कोड, स्कैन करते ही मिलेगी प्रजाति की जानकारी
Thu, 08 May 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 08 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को क्यूआर कोड के बारे में बताते बीईओ।
मेंहदावल। अब पेड़-पौधों को पहचानने में आसानी होगी। स्कूलों में पेड़ों पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे, स्कैन करने पर पेड़ की प्रजाति की पूरी जानकारी मिल सकेगी। यह बातें बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने बृहस्पतिवार को कंपोजिट विद्यालय बनकटा में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ गतिविधि में विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कही।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक के 116 परिषदीय स्कूलों में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ का गठन किया गया है। जीवन को स्वस्थ रखने के लिए स्वच्छ पर्यावरण और पेड़ सुरक्षित रहें और उनकी जानकारी मिल सके इसके लिए क्लब में स्कूल के बच्चों को समन्वयक और सदस्य बनाया गया है। क्लब में 10 बालक और 10 बालिकाएं होती हैं। प्रत्येक कक्षा से दो छात्र और दो छात्राएं समन्वयक होती हैं। जिसमें एक कप्तान का चयन किया जाता है। इस दौरान बच्चों ने स्कूल परिसर की साफ-सफाई करने के साथ परिसर में लगे पेड़ पौधों पर पानी दिया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश कुमार गौतम कुमार ने बताया कि इको क्लब पर्यावरण संरक्षण व स्थायी विकास के लिए ही छात्रों व अभिभावकों को जागरूक करने का काम करता है मोबाइल के गूगल में क्यूआर स्कैनर पर क्लिक करके पेड़ों पर लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके बच्चे, उनके अभिभावक या फिर कोई भी आमजन पेड़ के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।