फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pyrilla sucking sugarcane, farmers getting devastated

Sant Kabir Nagar News: गन्ने को चूस रहा पायरिला, तबाह हो रहे किसान

Tue, 09 May 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 09 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Pyrilla sucking sugarcane, farmers getting devastated
संतकबीरनगर। पायरिला कीट खेतों में गन्ने को चूसकर नष्ट कर रहा है। कुछ क्षेत्रों में इसके चलते किसान तबाह हो रहे हैं। इस कीट के बढ़ते प्रकोप के चलते गन्ना विभाग ने किसानों को सचेत किया है।
विज्ञापन

पायरिला कीट ने मई महीने में जिले के गन्ना किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि इसके खतरे को भांपते हुए गन्ना विभाग ने किसानों को एहतियात बरतने की सलाह दी थी। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पायरिला कीट गन्ने की खेती के लिए अभिशाप है। इसके प्रभाव से गन्ने की लगभग 75 प्रतिशत फसल खराब हो जाती है। इसके प्रकोप को रोकना बदलते मौसम में किसानों के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

जनपद के सेमरियावां, बखिरा, मेंहदावल, धर्मसिंहवा क्षेत्र के करीब 45 हजार किसानों ने इस साल गन्ने की खेती की है। वातावरण में नमी और तापमान में दिन-प्रतिदिन अत्यधिक उतार-चाढ़ाव से गन्ने की खेती में पायरिला कीट का प्रकोप बढ़ रहा है। यह कीट गन्ने की फसल को लकड़ी के दीमक की तरह नष्ट कर देता है। इस कीट के प्रभाव से गन्ने में रस समाप्त हो जाता है। धीरे-धीरे गन्ने की खड़ी फसल सूखने लगती है। ऐसे में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को पायरिला कीट को नियंत्रित करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना विभाग ने पायरिला कीट से किसानों को जागरूक करने के लिए भी पूरा जोर लगा दिया है। पायरिला कीट से प्रभावित क्षेत्रों में गोष्ठी आयोजित कराकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। गन्ना अधिकारी ने गन्ना सर्वे के दौरान गोष्ठी में किसानों को परभक्षी कीट, अंड परजीवी और निम्फ परजीवी इपीरिकेनिया के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।


पायरिला कीट को इस प्रकार करें नियंत्रित
गन्ना अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बदलते मौसम में गन्ना किसान सावधान हो जाएं। पायरिला की रोकथाम को लेकर किसानों के जरिए कीटनाशी इमिडाक्लोरोपिड 150-200 मिली अथवा प्रोफेनोफास 750 मिली को 600 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed