फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   purvanchal vikash bpoard member inspected distict hospital

Sant Kabir Nagar News: पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य ने मरीजों से पूछा, इलाज में पैसा लगता है

Fri, 29 Dec 2023 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 29 Dec 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
purvanchal vikash bpoard member inspected distict hospital
जिला अस्पताल के  वार्ड में निरीक्षण करते पूर्वांचल विकास वोर्ड उत्त्र प्रदेश सरकार के सदस्य अरव
जिला अस्पताल का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था
विज्ञापन

सीएम से रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती कराने की बात कही
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल का शुक्रवार को पूर्वांचल विकास बोर्ड उत्तर प्रदेश के सदस्य अरविंद सिंह पटेल ने निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी, ओपीडी, जनरल वार्ड, पीकू वार्ड, आईसीयू, एमसीएच विंग में जाकर मरीजों से पूछा कि इलाज में पैसा लगता है, तो मरीजों ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने दवा बाहर से खरीदने के बारे में जानकारी ली, लेकिन मरीजों ने दवा अस्पताल से दिए जाने की बात कही। अस्पताल के निरीक्षण से वह संतुष्ट नजर आए।
पूर्वांचल विकास बोर्ड उत्तर प्रदेश के सदस्य अरविंद सिंह पटेल सबसे पहले इमरजेंसी में पहुंचे। वहां पर उन्होंने दवाओं और जांच के बारे में जानकारी ली। इसके बाद ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष में जाकर मरीजों के उपचार के बारे में जाना। दवा काउंटर पर मरीजों से दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके बाद जनरल वार्ड, आईसीयू, पीकू आदि वार्ड में जाकर वहां की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर वह अस्पताल का निरीक्षण करने आए हैं। अस्पताल में व्यवस्था ठीकठाक मिली है। यहां पर दवाएं भी मौजूद हैं। एक ही रेडियोलॉजिस्ट है। इसकी वजह से समस्या है। इसके बारे में सीएम को अवगत कराया जाएगा और अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती करवाई जाएगी। इसके साथ ही जो अन्य समस्याएं हैं, उसे भी दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय, डॉ. एपी मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed