फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   purvanchal Banks has four branches in the district were closed

जनपद में पूर्वांचल बैंक की चार शाखाएं बंद रहीं

Wed, 04 Jan 2017 11:06 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Wed, 04 Jan 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
purvanchal Banks has four branches in the district were closed
पूर्वांचल बैंक की धनघटा शाखा में कैश न होने पर ‘नो कैश’ का बोर्ड चस्पा कर दिया गया।  - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के 57 दिन बाद भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। बुधवार को भी पूर्वांचल बैंक में कैश की कमी बनी रही। इसके चलते बैंक की चार शाखाएं बंद रहीं। इसके साथ ही नगर के दो और ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश एटीएम बंद हैं। शहर के बैंकों में दिनभर सामान्य रूप से लेनदेन हुआ, लेकिन यहां भी स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का एक एटीएम तथा यूको बैंक का एटीएम बंद रहा। जबकि अन्य बैंकों के एटीएम से लोग पैसे  की निकासी करते देखे गए।
विज्ञापन


हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्वांचल बैंक की धनघटा, शनिचरा बाजार, पौली, हैंसर, टाडा और चपरापूर्वी शाखा  पर कैश न होने की नोटिस बैंक गेट पर लगा मिला। धनघटा शाखा पर कैश के लिए पहुंचे उपभोक्ता लालमती, कमलेश, महेश, बाबूराम आदि का कहना था उनका पूर्वांचल बैंक में ही खाता है। नोटबंदी के बाद से आज तक इस बैंक से दो हजार रुपये से अधिक का भुगतान नहीं मिला।
विज्ञापन


मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के पीएनबी व इलाहाबाद बैंक में ग्राहकों को भुगतान देकर राहत दी है। कस्बे में स्थित कार्पोरेशन बैंक, सेंट्रल बैंक, एसबीआई का एटीएम बंद रहा है। क्षेत्रीय उपभोक्ता राघवेंद्र पांडेय, वेद पांडेय, निशांत शुक्ल, अर्जुन गुप्ता, पंकज शर्मा, मनोज यादव सहित अन्य लोग ने बताया कि मेंहदावल के कई एटीएम बेकार साबित हो रहे हैं। लोगों ने क्षेत्र के इन एटीएम को तत्काल खुलवाने की बैंक के उच्चाधिकारियों से की है। पीएनबी शाखा प्रबंधक नवनीत कुमार ने बताया कि अब कैश की कोई कमी नहीं है। बैंक पर आए सभी ग्राहकों को 24 हजार रुपये तक भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इलाहाबाद बैंक मैनेजर अभिमन्यु राय ने बताया कि अब कैश पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है जिससे ग्राहकों को प्रतिदिन जरूरत के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है। पूर्वांचल बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक बृज मोहनी द्विवेदी ने बताया कि बैंक को कैश नहीं मिला था, जिसके कारण चार बैंक शाखाएं बंद रहीं। उन्होंने बताया कि बुधवार को शाम चार करीब तीन करोड़ रुपये मिले हैं, जिसे बैंकों को भेजा जा रहा है। गुरुवार को भुगतान किया जाएगा।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed