फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   purvanchal Bank received cash payments from tomorrow

पूर्वांचल बैंक को मिला कैश, कल से भुगतान

Sat, 31 Dec 2016 11:48 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sat, 31 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
purvanchal  Bank received cash payments from tomorrow
खलीलाबाद में चार बैंकाें के एटीएम बंद ‌म‌िले। - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल बैंक की शाखाओं में शनिवार शाम को कैश मिला। इस कारण सुबह बैंक पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। कैश मिलने के बाद बैंक के अफसरों कहा कि सोमवार को पूर्वांचल बैंक की शाखाओं पर भुगतान होगा। इधर अन्य बैंको में लेन-देन हुआ, लेकिन शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक 27 में 19 एटीएम के शटर बंद मिले। शहर स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा समेत विभिन्न बैंकों पर लेन- देन हुआ,लेकिन एसबीआई मुख्य शाखा का एक एटीएम, एचडीएफसी, इंडियन और यूको बैंक का एटीएम बंद रहा। एसबीआई मुख्य शाखा के सहायक प्रबंधक पंकज सिंह ने बताया कि दो जनवरी से एटीएम से लोग 4500 रुपये की निकासी कर सकेंगे। एटीएम में दो नोट 2000 की और 100-100 के पांच नोट निकाल सकेंगे।
विज्ञापन


धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में पूर्वांचल बैंक की शाखाओं पर कैश समय से नहीं पहुंच पाने से भुगतान नहीं हुआ, लेकिन अन्य बैंकों पर लेन-देन दोनों हुआ। जबकि एटीएम बंद रहे।पौली,हैसर प्रतिनिधियों के अनुसार पूर्वांचल छोड़ कर अन्य बैंकों पर भुगतान लोगों को मिला,लेकिन एटीएम बंद रहे। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार नगर में स्थित एसबीआई, बैंक आफ बडौदा, कार्पोरेसन बैंक के एटीएम से उपभोक्ताओं को अब भी राहत नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ता विरेंद्र कुमार, इमरान, प्रभुदयाल, विरेंद्रमणि आदि ने बताया कि एटीएम से पैसा निकासी के लिए एसबीआई, बैंक आफ  बडौदा व कार्पोरेशन बैंक का चक्कर लगाने के बाद भी धन की निकासी नहीं हो पाया।
विज्ञापन


केवटलिया अव्वल निवासी सोमनाथ आर्या ने  बताया कि सेंट्रल बैंक में खाता एकल करने एवं एक एकाउंट से दूसरे एकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने की प्रक्रिया में कई दिन लगा रहे हैं । वहीं एसबीआई के एटीएम खाली पडे है। पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक नवनीत कुमार ने बताया कि बैंकों की स्थिति अब पहले से काफी सुधरी है। खाताधारकों को निर्धारित रकम का भुगतान दिया जा रहा है। पूर्वांचल बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक वृज मोहिनी द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को शाम तीन बजे चार करोड़ कैश मिला है। शाखाओं को कैश पहुंचवाने में शाम हो गई, जिसकी वजह से भुगतान नहीं हो पाया। सोमवार को पूर्वांचल बैंक की शाखाओं पर भुगतान होगा। एलडीएम के जी तिवारी ने बताया कि सोमवार से हालात सामान्य होने की पूरी उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed