फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   purvanchal Bank "No Cash"

फिर पूर्वांचल बैंक में ‘नो कैश’ 

Tue, 03 Jan 2017 11:06 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 03 Jan 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
 purvanchal Bank "No Cash"
खलीलाबाद में एसबीआई और यूको बैंक का एटीएम बंद मिला। - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के 50 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी गांवों में रकम की किल्लत दूर नहीं हो पा रही है। हाल यह है कि शनिवार को मिली रकम को सोमवार को वितरित कर दिया गया। अब पूर्वांचल बैंक में फिर ‘नो कैश’ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी के चलते मंगलवार को बैंक की पौली शाखा में लोगों ने हंगामा किया। वहीं देहात क्षेत्रों में अभी भी एटीएम बंद बंद हैं। जिले के 27 एटीएम में से 18 एटीएम मंगलवार को बंद मिले। इसमें दो एटीएम खलीलाबाद शहर के हैं। 
विज्ञापन


खलीलाबाद की भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, कृषि शाखा, विकास भवन शाखा, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, बैंक आफ इंडिया, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स, यूनियन बैंक, बैंक आफ इंडिया, एक्सिस बैंक आदि की शाखाओं पर लेनदेन हुआ। इससे लोगों को राहत मिली है, लेकिन पूर्वांचल बैैक की शाखाओं पर कैश नहीं था, ग्राहकों ने जो कैश जमा किया, उससे ही भुगतान हो सका। इसी बीच पूर्वांचल बैंक पौली की शाखा पर कैश न होने की   जानकारी पर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन


 मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र के एटीएम बंद रहे तो शहर के स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का एक एटीएम व यूको बैंक का एटीएम बंद मिला। खलीलाबाद के यूको बैंक के एटीएम पर पहुंचे राधेश्याम ने कहा कि एटीएम से कैश निकालने के लिए आए थे, लेकिन एटीएम नहीं खुला, अब दूसरे एटीएम से कैश निकालने का प्रयास करेंगे। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर कैश निकालने पहुंचे दिलीप कुमार ने बताया कि एक एटीएम बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए दूसरे एटीएम पर लाइन में खड़ा होना पड़ा। पूर्वांचल बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक बृज मोहनी द्विवेदी ने बताया पूर्वांचल बैंक की शाखाओं को जो कैश मिला था, वह खत्म हो गया है। ग्राहकों ने जो कैश जमा किया, उससे कुछ लोगों को भुगतान दिया है। कैश की डिमांड की गई है, जल्द ही कैश मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed