Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Purchasing of *prasad* and other items continued throughout the day.

Sant Kabir Nagar News: दिनभर होती रही प्रसाद व सामानों की खरीदारी

Sat, 14 Nov 2026 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Purchasing of *prasad* and other items continued throughout the day.
मुखलिसपुर तिराहे पर छठ पर्व को लेकर फलों की खरीदारी करती महिलाएं-संवाद
संतकबीरनगर। जनपद में पूरे दिन शनिवार को छठ व्रत के महाप्रसाद के साथ ही अन्य सामग्रियों की खरीदारी होती रहीं। बड़ी संख्या में महिलाओं ने विभिन्न बाजारों में जाकर व्रत के महाप्रसाद में शामिल वस्तुओं की खरीदारी की। खलीलाबाद में गोला बाजार में विभिन्न प्रकार की सब्जियों के साथ ही अन्य सामान की जमकर खरीदारी की गई।
विज्ञापन

व्रती महिलाएं खलीलाबाद के सब्जी मंडी में सामान खरीदती देखी गईं। देर शाम तक व्रत के सामान की खरीदारी जारी रही। लोक आस्था के महापर्व पर रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य का अर्घ्य दिया जाएगा। घरों से लेकर बाजार और नदी, तालाबों, घाटों तक पर्व की तैयारियां पूरी हो गई हैं। व्रती महिलाओं ने जहां घरों में मिट्टी के चूल्हे आदि बना दिए हैं, वहीं नदी और सरोवरों के किनारे छठ पूजा के लिए वेदियां बन गई हैं।
विज्ञापन

महिलाओं ने अपना स्थान निर्धारित कर लिया है। बाजार में पूजन सामग्री के साथ ही बांस से बने दौरा, सूप, फल आदि की खरीदारी देर शाम तक होती रही। बाजार में केला, सेब, संतरा, अनार, नारियल, अमरूद, शरीफा और मौसमी सहित विभिन्न प्रकार के फल लोग खरीद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुखलिसपुर चौराहे पर दुकान लगाए संदीप जायसवाल, विनोद कसेरा आदि ने बताया कि छठ पूजा के लिए एक पैकेट बना दिया गया है, जिसमें पूजा से संबंधित सभी प्रकार की सामग्री है। इसका रेट भी 500 रुपये है। इसी तरह से अन्य फलों के दाम अलग-अलग हैं। जो महिलाएं विधिवत पूजा करती हैं वे अलग-अलग सामग्रियों की खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed