फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Puraina Mansoor-Gangauli road is dilapidated, potholes everywhere

Sant Kabir Nagar News: पुरैना मंसूर-गंगौली मार्ग जर्जर, जगह-जगह गड्ढे

Sat, 04 Oct 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 04 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Puraina Mansoor-Gangauli road is dilapidated, potholes everywhere
सेमरियावां ब्लाॅक के पुरैना मंसूर- गंगौली मार्ग जर्जर व बदहाल-संवाद
सेमरियावां। ब्लाॅक क्षेत्र के पैड़ी-दानोकुइयां मार्ग को जोड़ने वाला पुरैना मंसूर-गंगौली मार्ग की बदहाल है। लोगों ने शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से सड़क बदहाली का शिकार का आरोप लगाया। पुरैना मंसूर गांव सेमरियावां ब्लाॅक के पश्चिम-उत्तर में जनपद के छोर पर स्थित है। गांव की आबादी दो हजार से ज्यादा है। पुरैना मंसूर-गंगौली मार्ग की लंबाई लगभग डेढ़ किलोमीटर है।
विज्ञापन

यह मार्ग लगभग एक साल से जर्जर है। दो साल साल पहले एक बार सड़क की मरम्मत हुई, लेकिन मरम्मत के कुछ दिनों बाद ही सड़क उखड़ गई। तब से सड़क बदहाल है। मार्ग पर जगह जगह गड्ढा बना है। गिट्टी जगह-जगह उखड़ गई हंै। सड़क पर पैदल चलना दूभर है। पुरैना मंसूर गांव के हाजी बब्बन, जमील अहमद, जलाल अहमद, रिजवान अहमद, लक्ष्मण प्रसाद, मुजम्मिल हुसैन, फ़िदा हुसैन, तौहीद अहमद, कन्हैया लाल, मुख्तार अहमद, शफील अहमद, इरफान अहमद आदि ने बताया कि लगभग तीन साल से सड़क खराब है।
विज्ञापन

कई बार विभागीय अधिकारियों से भी सड़क की बदहाली को लेकर गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नही हो सकी। पीडब्ल्यूडी के एक्सइएन आरके पांडेय ने कहाकि मामले की जानकारी लेकर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed