Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Public participation is the key to environmental conservation.Public participation is the key to environmental conservation.

Sant Kabir Nagar News: जनभागीदारी ही पर्यावरण संरक्षण की कुंजी

Mon, 16 Nov 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Public participation is the key to environmental conservation.Public participation is the key to environmental conservation.
मगहर में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध रोपण करते लोग-स्रोत आयोजक
मगहर। पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी है। इसके लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं और उनका संरक्षण किया जाए। जनभागीदारी ही पर्यावरण संरक्षण की कुंजी है।
विज्ञापन

उक्त बातें एक फाउंडेशन की तरफ से मोहनलालपुर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाल न्यायालय के पूर्व सदस्य राम शंकर यादव ने कही। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है। बल्कि यह हम सभी का सामूहिक दायित्व है। स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल सरकार के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ ही उनकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। इसके अलावा जल संरक्षण, प्लास्टिक के कम उपयोग, स्वच्छता बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने की आदत अपनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रहलाद पांडेय और सीमा शुक्ला ने कहा कि आज बढ़ता प्रदूषण, पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, जल स्रोतों का दूषित होना और प्राकृतिक संसाधनों का अनियंत्रित दोहन गंभीर चिंता का विषय है। यदि समय रहते इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इस दौरान सुधीर आर्या, प्रदीप मौर्या, विनय कुमार शुक्ला, सत्यराज श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, परितोष मिश्रा, सर्वेश श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव, कांति पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed