फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Provision of pure drinking water for students made with TA-DA money

Sant Kabir Nagar News: टीए-डीए की रकम से कराई छात्रों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

Sun, 17 Sep 2023 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Provision of pure drinking water for students made with TA-DA money
कृषक औद्योगिक पाल इंटर कालेज हरिहरपुर में स्वच्छ पेयजल के लगा वाटर फिल्टर।संवाद
संतकबीरनगर। विद्यालय के छात्रों को शुद्ध पेयजल मुहैया हो, इसके लिए प्रधानाचार्य ने अपने टीए-डीए की रकम खर्च की। इस काम में शिक्षक अभिभावक एसोसिएशन ने भी सहयोग किया। अब स्कूल के छात्र आरओ का पानी पी रहे हैं। इसके लिए जगह-जगह टोटियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन


कृषक औद्योगिक पाल इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल में छात्र हैंडपंप से पानी पी रहे थे। हैंडपंप से प्रदूषित जल निकलने की शिकायत छात्र और उनके अभिभावक अक्सर किया करते थे। उन्होंने बताया कि शासन से किसी भी तरह का सहयोग न मिलने के कारण छात्रों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में शिक्षक-अभिभावक एसोसिएशन के सामने यह बात रखी, कि यदि आप लोग सहयोग करें तो स्कूल में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सदस्यों ने इस पर हामी भर दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि वे स्थानीय नवोदय समिति के सदस्य भी हैं। नवोदय आने जाने का जो उन्हें टीए-डीए मिलता था, उसी रकम और एसोसिएशन के सहयोग से स्कूल में मोटर पंप, आरओ प्लांट, आपूर्ति के लिए टोटियां लगाई गईं। स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति स्कूल परिसर में कई जगह टोटियों के जरिये अब की जा रही है। इससे छात्रों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed