{"_id":"66688ece4f7998a5360c1366","slug":"provide-site-wise-information-for-plantation-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-115912-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण के लिए स्थलवार सूचना उपलब्ध कराएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण के लिए स्थलवार सूचना उपलब्ध कराएं : डीएम
Tue, 11 Jun 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पौधरोपण समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि पौधरोपण के लिए आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष स्थलवार सूचना तत्काल प्रभागीय वनाधिकारी को उपलब्ध कराए जाएं।
डीएम ने पौधरोपण के लिए गड्ढे की खोदाई की प्रगति रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला पर्यावरण समिति की बैठक में डीएम ने सभी ईओ, जिला पंचायत राज अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यावरण समिति से संबंधित अपशिष्टों का प्लान बनाकर आगामी बैठक में प्रस्तुत करें। बैठक में डीएम ने संबंधित विभागों से गंगा से संबंधित 10 इंडिकेटर की सूचना तत्काल प्रेषित करने के लिए भी निर्देशित किया।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने अवगत कराया कि कई विभागों द्वारा पौधरोपण के बाद जियो टैगिंग नहीं कराया गया है। डीएम ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द अनिवार्य रूप से जियो टैगिंग कराते हुए विवरण अपलोड कर दिए जाएं।
विज्ञापन
इस दौरान अपर पुलिस अधिकारी शशि शेखर सिंह, अपर एसडीएम रमेश चंद्र, एसडीएम धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, उप कृषि निदेशक डाॅ. राकेश सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, तहसीलदार सदर जनार्दन, पर्यावरण वैज्ञानिक रोली पाठक आदि उपस्थित रहे।