{"_id":"c75704ee70c607a8aaa4abd459d002c9","slug":"protested-at-the-plight-of-roads-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की बदहाली पर धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की बदहाली पर धरना दिया
अमर उजाला/संतकबीरनगर
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। हियुवा और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सड़कों की
विज्ञापन
बदहाली व अन्य समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया।धरने के बाद
जिलाधिकारी को चार सूत्री मांग पत्र देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
कार्यकर्ता मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। यहां पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार सिंह बघेल ने कहा कि राज्य मार्ग संख्या 88 वाराणसी, घनघटा, खलीलाबाद, बखिरा, बॉसी मार्ग नेपाल को जोड़ता है। यह सड़क बखिरा बाजार में करीब दो किलोमीटर में कई स्थानों पर धंस गया है।
जिससे आवागमन में काफी दिक्कतें आ रही है। गोरखपुर के सांसद और महंत आदित्यनाथ ने सहजनवां से डुमरियागंज तक के सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिया था।
केंद्र सरकार ने सहजनवां से बखिरा, रुधौली, डुमरियागंज तक की सड़क के निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगा था, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण मात्र सहजनवां से बखिरा तक का ही प्रस्ताव लिया गया, शेष छोड़ दिया गया। विभाग तत्काल पूरा प्रस्ताव बनाकर भेजे।
भाजपा नेता राकेश मिश्र ने कहा कि जिले में विद्युत व्यवस्था ध्वस्त है। केद्र की कई योजनओं में लापरवाही के कारण लोगों को ठीक से लाभ नहीं मिल पा रहा है।
हियुवा के नेता छेदी यादव ने कहा कि बखिरा का बर्तन उद्योग विद्युत की समस्या के कारण बर्बाद हो गया है। धरने को इंद्रमणि गौतम, प्रभाकर मिश्र, चेयरमैन मगहर अश्वनी गुप्ता, गयालाल वर्मा, मनिराम यादव, करुणाकांत, अरुण सिंह, दिवाकर सिंह, विश्वराज, राजू कसेरा, राम स्वरूप निषाद, जयचंद्र सिंह, आशीष सिंह, अजीत ने भी संबोधित किया।