{"_id":"66465b87fc6a64b6a4005916","slug":"protested-alleging-irregularities-in-road-construction-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-114555-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन
Fri, 17 May 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 17 May 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर/मेंहदावल। सांथा क्षेत्र के मुडिला कला-कोईलभार में सड़क निर्माण में अनियमितता देखकर ग्रामीण भड़क उठे। लोगों ने निर्माण में मानक विहीन कार्य करने आरोप लगाते हुए पूर्व प्रधान जुबेर अहमद खान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रशासन से इसकी जांच की मांग की।
ग्रामीण अब्दुल फरमान, अब्दुल रहीम, मोहम्मद यूसुफ, फैजू , मोहम्मद अहमद, मकसूद अहमद, नूरजमा आदि ने बताया कि लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत कराया जा रहा है। जिसमें गिट्टी कम मात्रा में प्रयोग किया जा रहा है। जिससे सड़क बनने के बाद से ही टूट जाएगा, लेकिन जिम्मेदार सड़क की गुणवत्ता को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। सभी ने डीएम से सड़क की गुणवत्ता की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में प्रान्तीय खंड लोक निर्माण विभाग के जेई राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगर गुणवत्ताविहीन सड़क बनाया जा रहा है तो जांच कर मानक के अनुसार सड़क बनवाई जाएगी। इसमें जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।