{"_id":"65721b19f871b8630404533a","slug":"protest-started-before-flyover-construction-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-6511-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फ्लाईओवर निर्माण से पहले शुरू हुआ विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फ्लाईओवर निर्माण से पहले शुरू हुआ विरोध
Fri, 08 Dec 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- व्यापारियों ने कहा निर्माण के बाद चौपट हो जाएगा कारोबार
- डीएम से मिले व्यापारी, फ्लाईओवर की जगह अंडरपास बनने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्रासिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया। अभी निर्माण शुरू भी नहीं हुआ, लेकिन विरोध शुरू हो गया है। व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मिला। उनसे फ्लाईओवर की जगह अंडरपास बनाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण से कारोबार पूरी तरह से चौपट हो जाएगा। उनके सामने रोटी का संकट आ जाएगा।
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 66 जोड़ी सवारी गाड़ी के साथ करीब 100 गाड़ी गुजरती है। इसके कारण त्रिपाठी मार्केट स्थित रेलवे क्रासिंग अक्सर बंद रहता है। जो जाम का बड़ा कारण है। समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया। रेल मंत्रालय ने त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर बनाने की मंजूरी दी है। अभी कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस बीच आस-पास के व्यापारियों ने फ्लाईओवर बनाए जाने का विरोध शुरू कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि फ्लाईओवर बनने से रेलवे क्रासिंग के दाेनों तरफ की दुकानों का कारोबार चौपट हो जाएगा। ऐसे में यहां पर फ्लाईओवर की जगह पुरानी तहसील और ब्लॉक की जमीन लेकर अंडरपास का निर्माण होना चाहिए।
त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्रासिंग पर फ्लाईओवर बनाया जाना उचित नहीं है। यहां पर दोनों तरफ करीब 100 से अधिक दुकानें हैं। निर्माण होने से व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
कामेश्वर जायसवाल- दुकानदार
क्रासिंग पर अंडरपास की मांग की जा रही थी। रेलवे ने फ्लाईओवर की मंजूरी दी है। इससे कारोबार चौपट हो जाएगा। इस पर विचार किए जाने की जरूरत है।
आबिद- दुकानदार
फ्लाईओवर बनने से क्रासिंग के दोनों तरफ की दुकानों का कारोबार प्रभावित होगा। ऐसे में पुरानी तहसील व ब्लॉक की जमीन को लेकर अंडरपास बनाया जाना चाहिए।
महेश जायसवाल- दुकानदार
व्यापारियों ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
संतकबीरनगर। आक्रोशित व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने फ्लाईओवर की जगह अंडरपास बनाए जाने की मांग की। इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि मुखलिसपुर रोड पर फ्लाईओवर बना है। साथ ही तितौवा रेलवे क्रासिंग पर भी फ्लाईओवर प्रस्तावित है। ऐसे में त्रिपाठी मार्केट में फ्लाई ओवर की जरूरत नहीं है। आने-जाने के लिए अंडरपास ही पर्याप्त है। इस दौरान अम्बिका प्रसाद मिश्रा, इमरान अली, कादिर खान, अरुण पांडेय, संतोष चौरसिया, संतबली, जसबीर सिंह, मनमोहन आदि मौजूद रहे।