फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protest of aap

Sant Kabir Nagar News: सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में रखा उपवास

Fri, 29 Dec 2023 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 29 Dec 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
protest of aap
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर तानाशाही रवैया अपनाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए शुक्रवार को कलक्ट्रेट में एक दिवसीय उपवास रखा। उपवास का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्य सभा सांसद संजय सिंह की फर्जी गिरफ्तारी और देश में तानाशाही तरीके से लोकतंत्र की हत्या होने से बचाना था।

बौद्ध प्रांत सचिव सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि आज पूरे देश में अराजकता का माहौल है। सरेआम लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। सांसद संजय सिंह को अडानी के भ्रष्टाचार, मणिपुर हिंसा पर सवाल उठाने, किसानों की फसलों के उचित दाम देने, महंगाई और बेरोजगारी पर सदन में सवाल उठाने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया। जनता के लिए आवाज बुलंद करने की सजा संजय सिंह को वर्तमान भाजपा सरकार दे रही है। यह तानाशाही रवैया ही सरकार को उनका आईना दिखाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दुर्विजय यादव ने कहा कि देश में मोदी सरकार की तानाशाही के ख़िलाफ़ विपक्ष एक साथ खड़ा है। आज जनता की आवाज बुलंद कराने वाले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को भी ईडी के मध्यम से फर्जी नोटिस दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की नाकामियों को बताने वाले विपक्ष के नेताओं को चुन-चुन कर सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से डरा कर उनको गिरफ्तार करने की साजिश की जा रही है। सदन में एक ही दिन में 144 सांसदों का निलंबन ही मोदी सरकार के तानाशाही रवैये को दर्शाता है। अब जनता 2024 में बदलाव के लिए तैयार है। अबकी बार बेरोजगारों, नौजवानों, महिलाओं और किसानों ने अपने ऊपर होने वाले अत्याचार के खिलाफ़ परिवर्तन का मन बना लिया है।

इस दौरान बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, महिला जिलाध्यक्ष जया पांडेय, जिला महासचिव अजय नारायण मिश्र, संगठन मंत्री राजवंत यादव, जिला उपाध्यक्ष जुनेद अहमद सिद्दीकी, जीके सागर, अखिलेश पांडेय, प्रतिमा यादव, राम स्वारथ यादव, धर्मेंद्र आर्य समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed