{"_id":"623e03f88fcdd0575838a01f","slug":"protest-khalilabad-news-gkp431074283","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कर्मियों ने एक घंटे कार्य बहिष्कार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कर्मियों ने एक घंटे कार्य बहिष्कार किया
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर बिजली निगम अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देते अवर अभियंता।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत कर्मियों ने एक घंटे कार्य बहिष्कार किया
- अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन व राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचकर एक घंटे कार्य बहिष्कार किया।
इस दौरान वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश ऊर्जा निगमों में प्रबंधन द्वारा अन्याय व उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि यदि अवर अभियंताओं की समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
संगठन के अध्यक्ष धनंजय सिंह के नेतृत्व में विद्युत कर्मी चार बजे से पांच बजे तक कार्य बहिष्कार पर रहे। उन्होंने कहा कि मैन पावर की कमी बनी हुई है। संसाधन भी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। इंजीनियर अजय गुप्ता ने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान सनी देओल, इं. राजकुमार सिंह, मनोज कुमार, भानु प्रताप, अरुण गुप्ता, पंकज कुमार, घनश्याम, अमित सिंह आदि शामिल रहे।