फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protest

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 14 Sep 2021 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
protest
लोगों ने कहा, आरोपी पकड़े नहीं गए तो डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांटे। कोतवाली क्षेत्र के बडेला गांव के युवक की हुई हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव पर ही प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा, यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

प्रदर्शन कर रहे राम पारस निषाद, सीताराम, रामशिव, सरवन चौधरी, मनोज कुमार, अर्जुन, गोलू, रामू , सरबजीत, योगेंद्र प्रसाद आदि ने बताया छह सितंबर को गांव के रहने वाले दीपक अपने ससुराल जिगना गांव गए थे। आरोप है कि ससुरालियों ने दीपक को जहर दे दिया। परिजन दीपक को पहले जिला अस्पताल बस्ती ले गए, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर में इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। घटना से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दीपक ने अपने ससुर और साले पर जबरन जहर देने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुुर, दो सालों पर हत्या और पत्नी पर षड्यंत्र का केस दर्ज किया ,लेकिन एक सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। ग्रामीणों ने चेतावनी दिया कि यदि पुलिस जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो डीएम कार्यालय पहुंच कर ग्रामीण धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed