{"_id":"5f5121228ebc3e5317659af1","slug":"protest-khalilabad-news-gkp364158488","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर तालाब की नीलामी रोकने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर तालाब की नीलामी रोकने की मांग
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर मेंहदावल तहसील में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलहर कलां ब्लॉक के कुल्हडिया गांव का मामला, एसडीएम को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बेलहर कलां ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुल्हडिया में तालाब के पट्टे को निरस्त करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को मेंहदावल तहसील पर प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम को ज्ञापन देकर धार्मिक पोखरे की नीलामी न करने की मांग की।
ग्राम पंचायत कुल्हडिया निवासी रामनरायन यादव व रामजीत के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहें ग्रामीणों का कहना था कि राजस्व अभिलेख में पोखरा दर्ज हैं। जिसमें ग्राम पंचायत कुल्हडिया, बेलवामिश्र, रमवापुर मिश्र, बरगदवा खुर्द के लोग पोखरे के पानी का प्रयोग करते हैं। जानवर भी इस पोखरे से प्यास बुझाते हैं। पोखरे के किनारे लगे पीपल के वृक्ष के पास धार्मिक अनुष्ठान होता है। कई वर्षों से तहसील प्रशासन द्वारा उस तालाब की नीलामी मत्स्य पालन के लिए नहीं की जा रही थी। ऐसे में गांव के कुछ लोगों के प्रभाव में तहसील प्रशासन पोखरे की नीलामी कर गांव के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की स्थिति उत्पन्न कर रहा है। यह न्याय संगत नही हैं। ग्रामीणों ने एडीएम को ज्ञापन देकर पोखरे की नीलामी स्थगित करने की मांग की हैं। इस दौरान कुलदीप शर्मा, एनुल्लाह, राजकुमार, जगदीश प्रसाद मिश्र, अरुण कुमार मिश्र, शशिकांत मिश्र, शशि मौर्य, फिरोज, दिलीप यादव, प्रहलाद यादव, शैलेष यादव, संतोष कुमार, केशव शर्मा, मुन्नीलाल, इसहाक, रामअजोर, मूलचंद्र यादव, सजीवन, उदयराज यादव, कन्हैया यादव, विष्णु यादव आदि मौजूद रहे।