फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protest

आबादी के बीच से हाईटेंशन तार ले जाने पर हंगामा

Fri, 06 Dec 2019 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
protest
मुकुंदपुर चौराहे पर एचटी लाइन को लेकर ग्रामीणों से बात करते विद्युत निगम के अधिकारी। - फोटो : KHALILABAD
ग्रामीणों और विद्युत निगम के अधिकारियों के बीच हुई वार्ता विफल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर में आबादी के बीचों बीच से हाईटेंशन तार खींचने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया और ग्राम प्रधान के नेतृत्व में कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि तार को कठिनईयां नदी के किनारे बंधे से ले जाया जाए। मौके पर पहुंचे एसडीओ, प्रोजेक्ट मैनेजर ने ग्रामीणों के साथ वार्ता की, लेकिन ग्रामीण अपनी जिद्द पर अड़े रहे। मजबूरन विद्युत निगम के अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा। इससे पूर्व में भी ग्रामीण सुरक्षा का हवाला देकर तीन बार कार्य को रुकवा चुके हैं।

विद्युत उपकेंद्र नाथनगर से पौली ब्लॉक के निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन चौरा को बिजली देने के उद्देश्य से 33 केवीए का तार खींचने की तैयारी की गई है। इसी क्रम में पूर्व में महुली-नाथनगर मुख्य मार्ग पर मुकुंदपुर गांव में आबादी के बीचों बीच विद्युत पोल खड़ा कर दिया गया था। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पहले तीन बार कार्य को रुकवा चुके हैं। शुक्रवार को खड़े पोल पर जब विद्युत कर्मी हाई वोल्टेज तार खींचने पहुंचे तो ग्राम प्रधान चंद्रदेव शुक्ल के नेतृत्व में ग्रामीण पहुंच गए और हंगामा करते हुए तार खींचने के कार्य को रुकवा दिया। लोगों का कहना था कि पहले ही आबादी के बीचों बीच ग्यारह हजार वोल्ट तार खींचा गया है। इसी के ऊपर सुरक्षा की अनदेखी करते हुए हाई वोल्टेज सप्लाई की जा रही है। जिससे हमेशा जान का खतरा रहेगा। ग्रामीणों का कहना है कि इसे नटवा-मुड़ियारी तटबंध के रास्ते से चौरा ले जाया जाए। जिससे बीच में आबादी नहीं मिलेगी। जानकारी पाते ही मौके पर एसडीओ प्रेम प्रकाश वर्मा, जेई चंद्रभूषण, राम सेवक, राम मोहन के साथ पहुंच गए। घंटों तक ग्रामीणों के साथ वार्ता की। लेकिन आक्रोशित लोग अपनी मांग पर अडिग रहे। विद्युत टीम को कार्य रोककर बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed