फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protest

तार टूटने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 22 Aug 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
protest
विद्युत उपकेंद्र बौरव्यास पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : KHALILABAD
तार टूटने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मेंहदूपार चौराहे पर बुधवार की शाम को टूटकर गिरा था 11 हजार वोल्ट का तार
बृहस्पतिवार को किया प्रदर्शन, तब जाकर जोड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। मेंहदूपार चौराहे पर बुधवार की शाम को 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर गया था। इससे नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार को बौरब्यास उपकेंद्र पर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन की जानकारी होने पर विद्युत निगम के कर्मचारी पहुंचे और टूटे तार को जोड़कर सप्लाई शुरू कराई। इसके बाद धरना-प्रदर्शन खत्म हो गया।

बौरब्यास विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मेंहदूपार चौराहे पर बुधवार की शाम करीब सात बजे 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर गया। उस वक्त बरसात हो रही थी और टूटकर गिरे तार में करंट प्रवाहित होने से चिंगारी निकलने लगी। चौराहे के लोग अनहोनी की आशंका से सहम गए। फाल्ट के चलते आपूर्ति बंद हो गई। कुछ देर बाद फिर सप्लाई चालू हो गई। ग्रामीण के अनुसार रात करीब 11 बजे तक आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन तार में फाल्ट के चलते बार-बार आपूर्ति बाधित होती रही। इस दौरान लोगों ने जेई समेत कई विद्युत कर्मियों को फोन लगाया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। बृहस्पतिवार की सुबह कुछ कर्मचारी पहुंचे और मेंहदूपार की तरफ जाने वाली लाइन का डिस्कनेक्ट कर सप्लाई शुरू करा दी। इससे नाराज लोगों ने एक कर्मचारी को बंधक बनाते हुए बौरब्यास उपकेंद्र का प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर बौरब्यास चौकी के सिपाही और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद पांडेय मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर लोगों को शांत कराया। धरना-प्रदर्शन के दौरान उपकेंद्र से कर्मचारियों को भेजकर टूटे तार को जोड़ा गया। इसके बाद पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई शुरू हुई। इस दौरान मंटू राय, गुड्डू शुक्ल, शिवशंकर पांडेय, अभिमन्यु पांडेय, विनय कुमार, विपिन शुक्ल, अंसार, पिंटू पांडेय, ऋषिकपूर आदि लोग मौजूद रहे। जेई सन्नीदेओल ने बताया कि रात में तार टूटने से सप्लाई बाधित हो गई थी। दिन में तार जोड़कर सप्लाई बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed