फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protest in people.

रास्ते की मांग लेकर वार्डवासियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया

Mon, 02 Aug 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
protest in people.
रास्ते की मांग लेकर वार्डवासियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

- डीएम को ज्ञापन देकर रास्ते की पैमाइश कराने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के स्टेशनपुरवा के लोगों ने सोमवार को रास्ते की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर रास्ते की पैमाइश कराकर इंटरलाकिंग सड़क बनवाने की मांग की।

स्टेशनपुरवा निवासी अवधेश प्रसाद चौधरी, पवन यादव, सनी, अनीता, शिवशंकर, जय सिंह यादव, मिथिलेश त्रिपाठी, हरिशचंद दुबे, रामजोखन सिंह, महेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, आकांक्षा पांडेय, राजप्रजापति, गजेंद्र प्रसाद, दीपक यादव आदि ने कहा कि उनका मकान स्टेशन पुरवा में 25 वर्षों से बना है। मुहल्ले में जाने के लिए पुराने पुलिस लाइन से रास्ता है, जिसको अगल-बगल के लोगों ने अवैध ढंग से कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत छह अगस्त 2019 को डीएम से की गई थी, जिस पर डीएम ने पैमाइश का निर्देश दिया था पर कानूनगो सदर ने कोई कार्रवाई नहीं की। 13 जून 2021 को फिर पैमाइश का निर्देश दिया, पर उस पर भी कार्रवाई नहीं हुई। इस वजह से आज तक रास्ता बाधित है। मोहल्ले के लोगों ने डीएम से रास्ते की पैमाइश कराकर इंटरलाकिंग के लिए संबंधित को निर्देश देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed