फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protest for alaw

Sant Kabir Nagar News: अलाव जलवाने के लिए किया प्रदर्शन

Sat, 20 Jan 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 20 Jan 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
protest for alaw
फोटो सहित
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के बावजूद नहीं जलवाए जा रहे अलाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। एक पखवाड़े से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन दिनों तापमान सात से आठ डिग्री बना हुआ है। इसके बाद भी लेडुआ- महुआ चौराहे पर नगर पंचायत अलाव जलाने में नाकाम रहा। इसको लेकर लेडुआ-महुआ के लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।

क्षेत्र के निवासी गुलाम गौस, अहमद अली, बसंत, मो. राशिद, अब्दुल हुसैन, मो. आसिफ, गुलाम हुसेन, जय सिंह ने कहा कि नगर पंचायत स्थित लेडुआ-महुआ चौराहे पर अलाव नहीं जलाया जा सका। इससे गरीब व बेसहारा लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। एक पखवाड़े से पड़ रही ठंड की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मजदूरी करने वाले लोग काम पर भी नहीं जा पा रहे हैं। घरों में रखे हुए लकड़ी के टुकड़ों को जलाकर किसी तरह से ठंड से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। लकड़ी व कोयले की कीमत अधिक होने से वे लोग खरीदकर जला नहीं सकते हैं। उनके साथ महिलाएं व बुजुर्ग भी ठंड से कांप रहे हैं। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से लेडुआ-महुआ में भी अलाव के इंतजाम की मांग की है।
विज्ञापन

ईओ संदीप सरोज ने बताया कि नगर पंचायत में अलाव के इंतजाम किए गए हैं। यदि कहीं नहीं जला है तो अलाव जलाने का इंतजाम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed