{"_id":"61422b5f8ebc3e7d131a43cd","slug":"protest-aimim-khalilabad-news-gkp4093327111","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर में जुलूस निकाला और फिर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता दिल्ली में बालिका के साथ हुई बर्बरता का विरोध जता रहे थे। मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। इस संबंध में डीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इरशाद आलम खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। आजाद चौक, मेंहदावल बाईपास होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में एक बालिका के साथ बर्बरता की गई। इस मामले में सीबीआई जांच होगी चाहिए और जो भी दोषी है उन्हें सख्त सजा दी जाए। ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी आगे बढ़ा आंदोलन छेडे़गी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जावेद आलम, अब्दुल सलाम खान, नगर अध्यक्ष बखिरा सैयद अली, नगर अध्यक्ष मेंहदावल गुलाम असगर अंसारी, रोहित सिंह, अब्दुल हई, हैदर अली इदरीसी, शम्स खान, आजाद खान, मुहम्मद कैफ खान, फहीम अहमद, अजीज खान आदि मौजूद रहे।