{"_id":"57b366344f1c1bda786eb836","slug":"protest-against-renewal-of-canceled-ration-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित कोटे की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित कोटे की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Wed, 17 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
निलंबित कोटे की दुकान की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को मेंहदावल में आयोजित तहसील दिवस पर बरईपुर गांव के तमाम कार्डधारकों ने निलंबित कोटे की दुकान की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्डधारकों का आरोप है कि कुछ लोगों ने कोटा हथियाने के चक्कर कोटेदार पर गलत आरोप लगाकर लाइसेंस निलंबित करवा दिया।
इसके चलते गांव वालों को कोटे की दुकान से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने में परेशानी हो रही है। डीएम ने एसडीएम को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
प्रदर्शन कर रहे कार्डधारकों का आरोप था कि निलंबित कोटेदार सुग्रीव की दुकान से एपीएल, अंत्योदय, पात्र गृहस्थी वाले कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण सही ढंग से होता रहा है। कुछ लोग कोटे की दुकान का लाइसेंस हथियाने के चक्कर में कोटेदार पर खाद्यान्न वितरण में अनियमितता सहित अन्य गलत आरोप लगाकर लाइसेंस निलंबित करवा दिया।
विज्ञापन
निलंबित होने के बाद अब गांव का कोटा अब करीब चार-पांच किमी दूर बानडूमर गांव की दुकान से संबद्ध कर दिया गया है। गांव के लोगों को सस्ते दर पर खाद्यान्न लेने के लिए अब चार-पांच किमी दूरी करनी पड़ती है।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से कोटे की दुकान का लाइसेंस बहाल करने तथा कोटेदार पर गलत आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मीरा, रामधनी, सरिता, राजेश, विजयी, मुन्नी, परमजीता, रमेश, मुरारी, हरिशंकर, राजू, दयाराम, राममिलन, महेंद्र, संगीता, राधेश्याम समेत कई अन्य लोग शामिल रहे।