फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protest against renewal of canceled ration centre

निलंबित कोटे की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन 

Wed, 17 Aug 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Wed, 17 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
protest against renewal of canceled ration centre
निलंबित कोटे की दुकान की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
मंगलवार को मेंहदावल में आयोजित तहसील दिवस पर बरईपुर गांव के तमाम कार्डधारकों ने निलंबित कोटे की दुकान की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्डधारकों का आरोप है कि कुछ लोगों ने कोटा हथियाने के चक्कर कोटेदार पर गलत आरोप लगाकर लाइसेंस निलंबित करवा दिया।
विज्ञापन


इसके चलते गांव वालों को कोटे की दुकान से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने में परेशानी हो रही है। डीएम ने एसडीएम को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे कार्डधारकों का आरोप था कि निलंबित कोटेदार सुग्रीव की दुकान से एपीएल, अंत्योदय, पात्र गृहस्थी वाले कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण सही ढंग से होता रहा है। कुछ लोग कोटे की दुकान का लाइसेंस हथियाने के चक्कर में कोटेदार पर खाद्यान्न वितरण में अनियमितता सहित अन्य गलत आरोप लगाकर लाइसेंस निलंबित करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबित होने के बाद अब गांव का कोटा अब करीब चार-पांच किमी दूर बानडूमर गांव की दुकान से संबद्ध कर दिया गया है। गांव के लोगों को सस्ते दर पर खाद्यान्न लेने के लिए अब चार-पांच किमी दूरी करनी पड़ती है।


प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से कोटे की दुकान का लाइसेंस बहाल करने तथा कोटेदार पर गलत आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मीरा, रामधनी, सरिता, राजेश, विजयी, मुन्नी, परमजीता, रमेश, मुरारी, हरिशंकर, राजू,  दयाराम, राममिलन, महेंद्र, संगीता, राधेश्याम समेत कई अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed