फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protest against molestation stabbed

छेड़खानी के विरोध पर किशोरी को मारा था चाकू

Fri, 13 Nov 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
protest against molestation stabbed
छेड़खानी के विरोध पर किशोरी को मारा था चाकू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। चार दिन पूर्व क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को चाकू मारकर घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की जांच में पाया गया कि आरोपी ने छेड़खानी की नीयत से किशोरी को पकड़ा और जब वह विरोध की तो उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने विवेचना में छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई।

एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात 11 बजे पीड़ित किशोरी अपने घर के बगल बने शौचालय में नित्य क्रिया के लिए गई थी। उसी दौरान आरोपी बेचू पहुंच गया और किशोरी को छेड़खानी की नीयत से पकड़ा। जबकि किशोरी ने विरोध किया तो उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। विवेचना के दौरान और आरोपी को पकड़ कर पूछताछ करने पर घटना के सही तथ्य की जानकारी हुई। पूर्व में इस मामले में आरोपी धारदार हथियार से हमला करके घायल करने के संबंध में केस दर्ज किया गया था। बाद में छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई। पकड़े गए आरोपी पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed