फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protest against caa

नागरिकता कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

Wed, 29 Jan 2020 09:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
protest against caa
नागरिकता कानून के विरेध में शहर में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : KHALILABAD
नागरिकता कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग
विज्ञापन

- बहुजन क्रांति मोर्चा के आह्वान के बंद का मिला-जुला रहा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बहुजन क्रांति मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने नागरिकता कानून, एनआरसी, एनपीआर व ईवीएम के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही दुकानें बंद कराई। इसका खलीलाबाद सहित अन्य कस्बे में मिला जुला असर देखने को मिला।
बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम के आह्वान पर विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक व अन्य संगठनों के लोग जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में एकत्र हुए। यहां से जुलूस निकाला, जो बैंक चौराहा, गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक होते हुए मेंहदावल बाईपास चौराहा पहुंचा, जहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कलेेक्ट्रेट पहुंच कर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दुकानों को बंद कराया। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। केंद्र सरकार सीएए, एनआरसी, एनपीआर आदि के जरिए अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर कुठाराघात कर रही है। इस कानून को वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला संयोजक उदयराज विद्यार्थी ने दावा किया कि आंदोलन में भीम आर्मी, विकासवादी मोर्चा, राष्ट्रीय लोकदल, एआईएमआईएम, भारत मुक्ति मोर्चा, इंडियन लायर्स एसोसिएशन, बहुजन मुक्ति पार्टी, राष्ट्रीय किसान मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, राष्ट्रीय मूल निवासी महिला संघ आदि संगठन शामिल रहे। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार सीएए कानून वापस नहीं ले लेती है तब तक आंदोलन का क्रम चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बृजभान बौद्ध, इरशाद अहमद, लालचंद्र यादव, परमानंद, आनंद कुमार गौतम, प्रेम कुमार प्रियदर्शी, सुनील कुमार, प्रमिला गौतम, राजेंद्र प्रसाद, गिरजेश निषाद, सिद्धनाक शर्मा, सैफुद्दीन खान, मो.अहमद, इंद्रेश कन्नौजिया, हरिशचंद्र भाष्कर, उत्तम कुमार, रामदास, अनिल कुमार, राहुल मद्धेशिया आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed