फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protesed to penshnars

मांगों के लिए पेंशनरों ने दिया धरना

Tue, 28 Dec 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
protesed to penshnars
मांगों के लिए पेंशनरों ने दिया धरना
विज्ञापन

- सीएम को संबोधित 23 सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के बैनर तले पेंशनरों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान सीएम को संबोधित 23 सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद यादव ने कहा कि पेंशनरों का 2020 से बकाया एरियर का भुगतान किया जाए और अंशदायी पेंशन व्यवस्था स्वनिवेशित धन वापसी योजना है। इसे समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किया जाए। राज्य सरकार के अनेक वेतनमानों में विसंगतियां होने के कारण 2008 के बार संशोधन किए गए हैं। उन संशोधनों को सेवानिवृत्त पर पेंशन निर्धारण के लिए लागू किया जाए। साथ ही प्रत्येक वर्ष 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि देकर पेंशन निर्धारित किया जाए। पेंशनरों के सभी बीमारियों के इलाज के लिए कैशलेस की सुविधा दी जाए और प्रतिदिन इलाज पर होने वाले व्यय के लिए निश्चित चिकित्सा भत्ता प्रति माह दिए जाने की व्यवस्था हो। साथ ही अन्य कई मांगे हैं, जिसे पूरा किया जाए। इस दौरान मंत्री ईनामुल्लाह कुरैशी, रमेश चंद्र प्रजापति, दीनानाथ उपाध्याय, परशुराम यादव, गोपीनाथ सिंह, दशरथ यादव, विष्णु प्रकाश श्रीवास्तव, भागीरथी, रामसुभग, अजमत अली, जगदीश प्रसाद गुप्त, राममिलन, काशी प्रसाद गौड़, दिग्विजयनाथ, श्रीराम, दीनानाथ और संतराज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed