फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   prostested8

भुगतान न होने से नाराज प्रधानों ने ब्लॉक गेट पर जड़ा ताला, दिया धरना

Tue, 05 Jul 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
prostested8
भुगतान न होने से नाराज प्रधानों ने ब्लॉक गेट पर जड़ा ताला, दिया धरना
विज्ञापन

मनरेगा में सामग्री का भुगतान न होने से नाराज है प्रधान
बीडीओ के आश्वासन के बाद माने प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। सोमवार को शासन के जरिए मनरेगा के तहत कराए गए पक्के कार्यों के भुगतान के लिए भेजे गए रकम में से विकास खंड हैसर बाजार के ग्राम पंचायतों का भुगतान नहीं हुआ तो मंगलवार की सुबह ब्लॉक गेट पर ताला बंद कर प्रधान धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे बाद खंड विकास अधिकारी ने प्रधानों को जल्द ही भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया उसके बाद प्रधानों ने आंदोलन समाप्त किया।

प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष गणेश पांडेय और ब्लॉक अध्यक्ष राम मिलन यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन में पहुंचे प्रधानों का कहना था कि सरकार ने लंबे समय बाद मनरेगा के तहत कराए गए पक्के कार्यों के भुगतान के लिए धन भेजा था। जिले के अधिकतर ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों में पक्के कार्यों का भुगतान भी कर दिया गया, लेकिन विकास खंड हैसर बाजार दो लोगों के बीच चल रहे वर्चस्व के जंग में फंस गया। प्रधानों का आरोप था कि दोनों अपना तथा अपने चहेतों का भुगतान खंड विकास अधिकारी की मिलीभगत से कराने में सफल भी हो गए। अन्य ग्राम पंचायतों की बारी आई तो शासन द्वारा भेजी गई रकम ही समाप्त हो गई। जिससे लोगों का भुगतान नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि प्रधानों के साथ किए गए भेदभाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी के तबादला के लिए प्रधान संघ आंदोलन करेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान अहमद, राकेश उर्फ गुड्डू पाल, भालचंद्र यादव, शिवप्रसाद मद्धेशिया, अशोक कुमार अग्रहरी, राजेश कुमार यादव, हरेंद्र कुमार, मनीष कुमार, रविशंकर आदि मौजूद थे। खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह ने एक सप्ताह के भीतर मनरेगा के तहत कराए गए पक्के कार्य के भुगतान का आश्वासन दिया तो करीब दो घंटे बाद प्रधान मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed