फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   proposed under pass

बगहिया व नेदुला के पास बनेगा अंडर पास व ओवरब्रिज

Tue, 15 May 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 May 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
proposed under pass
नगरपालिका के हाल में आयोजित बोर्ड की बैठक को संबोधित करते चेयरमैन। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के बोर्ड की बैठक मंगलवार को पालिका के सभाकक्ष में चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्व सम्मत से हाइवे पर बगहिया व नेदुला चौराहा के पास अंडरपास व ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही इस संबंध में एनएचएआई को प्रस्ताव भेजने की बात कहीं गई।  
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर में नगर पालिका बोर्ड की बैठक शुरू हुई। इस दौरान सदस्यों ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगहिया व नेदुला चौराहे के पास सड़क क्रास करने में लोगों को दिक्कत हो रही है। आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। ऐसे में यहां पर अंडर पास व ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाना आवश्यक है। इसके लिए प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही नगर पालिका की जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए भी अभियान चलाने की बात कही गई। बैठक में सदस्यों ने कहा कि नई सड़कें बनने से पूर्व ही पेयजल व अन्य के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा करा लिया जाए, क्योंकि सड़क बनने के बाद उसे तोड़कर पाइप डालने से सड़क खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर जो दुकानें आवंटित की गई हैं, उनमें जो दुकानें नियमानुसार नहीं चल रही हैं, उनके निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था और सुदृढ़ करने तथा विकास के लिए कदम उठाने की बात कही गई।


बैठक में ईओ बीना सिंह, कर अधीक्षक ओम प्रकाश, गोरख यादव, तौव्वाब अली, राधेश्याम, सभासद विनोद जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, ऋषि यादव, राजू सिंह, राजेश वर्मा, शैलेश कुमार, सुनील प्रजापति आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed