फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   proposal sent for 2 arab

सौ करोड़ से बनेगा कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र

Tue, 12 Jan 2021 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
proposal sent for 2 arab
सौ करोड़ से बनेगा कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र
विज्ञापन

20 परियोजनाओं के लिए दो अरब का भेजा गया प्रस्ताव
तीन ब्लॉकों के 49 गांवों में बिजली चोरी रोकने को लगाया जाएगा एरियल ब्रांच कंडक्टर
बेलहर क्षेत्र के बभनी में बनेगा आवासीय राजकीय कन्या इंटर कॉलेज
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत जिले में दो अरब की 20 परियोजनाओं का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसमें सबसे बड़ी परियोजना करीब 100 करोड़ की लागत से भेड़ौरा-पिकौरा में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाने का है। इसके बन जाने से रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

दक्षिण भारत के राज्यों की तर्ज पर प्रदेश की चार जगहों पर कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। उसमें संतकबीरनगर भी शामिल है। इसके लिए बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र के भेड़ौरा-पिकौरा जंगल दशहर में चार हेक्टेयर जमीन प्रशासन ने उपलब्ध कराई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से करीब 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया। इसे जिला स्तरीय समिति के अनुमोदनोपरांत शासन को भेजा गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत कुल 20 परियोजनाओं के लिए दो अरब का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें भेड़ौरा-पिकौरा में करीब 100 करोड़ की लागत से कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव भी शामिल है। इसमें कारपेंटर, प्लबंरिंग, रेडियो, टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों की मरम्मत और गारमेंट मेकिंग, कृषि एवं उससे संबद्ध क्षेत्र में कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बन जाने से एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल होजरी उद्योग को भी बढ़ावा देने के लिए मदद मिलेगी। बड़ी-बड़ी प्रदर्शनियों का भी आयोजन होगा। इससे जिले को नई पहचान मिलेगी। अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र सेमरियावां, सांथा, बघौली के अतिरिक्त बेलहर कला और मेंहदावल में 16 क्लस्टर ऑफ विलेज बनाया जा चुका है। सेमरियावा, सांथा और बघौली ब्लॉक क्षेत्र के 49 गांवों में बिजली की चोरी रोकने के लिए पोल व एरियल ब्रांच कंडक्टर लगाए जाने की योजना है। इसमें 1035.80 लाख रुपये खर्च होंगे। बेलहर ब्लॉक क्षेत्र के पोखर भिटवा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भगौसा में राजकीय डिग्री कॉलेज, रसूलपुर में राजकीय इंटर कॉलेज, पीएचसी बघौली को उच्चीकृत करके सीएचसी बनाने और बभनी में आवासीय राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनाया जाएगा। इसके लिए आंननबाड़ी केंद्रों और पाइप पेयजल योजना के तहत काम कराए जाएंगे। शासन में योजनाओं के स्वीकृति के लिए पैरवी हो रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इन परियोजनाओं को स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed