{"_id":"65ea074a4c526889d6097516","slug":"proposal-of-rs-38-crore-approved-in-district-panchayat-meeting-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110927-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिला पंचायत की बैठक में 38 करोड़ का प्रस्ताव मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिला पंचायत की बैठक में 38 करोड़ का प्रस्ताव मंजूर
Thu, 07 Mar 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
- जिला पंचायत कार्यालय स्थित सभागार में सदस्यों के साथ हुई बैठक
- वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विकास का खाका तैयार हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के सभी कार्यों पर सदस्यों की सर्वसम्मति से संस्तुति मिलने के बाद वित्तीय सत्र 2024-25 के लिए पेश की गई कार्ययोजनाओं को मंजूरी भी दी गई। इस दौरान कुल 38 करोड़ का प्रस्ताव पास हुआ।
जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राज कुमार शुक्ला ने वर्तमान वित्तीय सत्र का विभाग का लेखा-जोखा सदन के पटल पर रखा। जिसका सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। जिला पंचायत सदस्यों ने नए वित्तीय सत्र के लिए अपने-अपने क्षेत्र की विकास कार्यों की योजनाओं को सदन के सामने प्रस्तुत किया। जिसे जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के निर्देश पर अपर मुख्य अधिकारी ने विकास की प्रस्तावित योजना में सम्मिलित किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि सदस्यों के मान-सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए यह सदन सदैव समर्पित रहेगा। उन्होंने सदस्यों को आश्वस्त किया कि जनपद के सभी वार्डों में विकास की गति तेज करने के लिए सदन संकल्पित है। सभी सदस्यों को भरोसा दिलाया कि जिन कार्ययोजना पर कार्य अधूरा रह गया है उन्हें आने वाले सत्र में पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र यादव, विश्वकेतु, अंबरीश पाल, रामसिंह यादव, कयानात फातिमा, अभियंता नवनीत कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।